सेब खाने के लाभ – Benefits Of Apple For Health


सेब खाने के लाभ – Benefits Of Apple For Health



Apple For Health Benefits : सेब हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल है। अगर आप प्रतिदिन सेब का प्रयोग करते हैं तो अनेक रोगो से छुटकारा मिल सकता है और आपने यह कहावत तो सुनी ही होगी कि “प्रतिदिन एक सेब खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ”। इसके सेवन से आप अनेक प्रकार की गंभीर बीमारियों से दूर रहते हैं।


Benefits of Apple Fruit :
सेब खाने से चेहरा खिला खिला रहता है। खून की कमी नहीं होती है ऐसे ही अपने कई बेहतरीन गुणों के कारण इसे रामबाण फल भी कहा जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और बीमारियों से लड़ने वाले तत्व पाए जाते हैं. सेब में कुछ ऐसे भी तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण को सहायक होता हैं।

सेब खाने के फायदे – Apple Benefits In Hindi
बहुत सारे लोग सिर्फ 120/80 एमएम एचजी ब्‍लड प्रेशर को मेंटेन रखने की फिराक में लगे रहते हैं। इसके लिए हजारों जतन करना, बहुत सारे लोगों की दिनचर्या में शामिल हो चुका है। लेकिन इसका सिर्फ एक इलाज है। वो है “सेब”।

कई लोगों को हाई ब्‍लड़ प्रेशर की शिकायत होती है और उन्‍हें हर समय घबराहट होती रहती है कि अब क्‍या करें कि ठीक हो जाएं।अगर आप हर दिन एक सेब सुबह-सुबह खा लेते हैं तो आपको कभी भी इन रोगों से जूझना नहीं पड़ेगा। सेब, इन रोगों से नेचुरल रूप से मुक्‍त रखता है और शरीर में पोषक तत्‍वों को मेंटेन रखता है।

साथ ही बॉडी में इलेक्‍ट्रोलाइट भी बैलेंस रहते हैं। इस फल में कई ऐसे लाभकारी गुण होते हैं जो अन्‍य बीमारियों से भी दूर रखते हैं। अगर आपका ब्‍लड़प्रेशर बहुत ज्‍यादा ऊपर नीचे होता रहता है तो आप सेब खा लें, इससे शरीर में विषाक्‍त तत्‍व रक्‍त के माध्‍यम से पास हो जाएंगे और आपको आराम मिल जाएगा।

हाई ब्लड प्रेशर को नॉमर्ल करता है सेब
सेब, किडनी पर पड़ने वाले प्रेशर को भी कम कर देता है और शरीर में सोडियम की मात्रा को भी बढ़ा देता है। जिन लोगों को diabetes की शिकायत होती है वो भी सेब का सेवन कर सकते हैं और इससे होने वाले खतरे को कम कर सकते हैं।

अपनी डाइट में सेब को शामिल करने के कुछ टिप्‍स
सेब को लंच बॉक्‍स में ले जाएं और इसे स्‍नैक्‍स की जगह खाएं। आप चाहें तो सुबह-सुबह नाश्‍ते में भी सेब को खा सकते हैं इससे शरीर को boost up करने के लिए ऊर्जा मिलेगी।

आप सलाद में भी इसको खा सकते हैं। सेब को काले नमक के साथ खाने से बहुत फायदा होता है। कोशिश करें कि शाम के बाद या रात को खाना खाने के बाद सेब को न खाएं, अगर आप बीमार नहीं हैं। आपको बता दें कि सेब को खाने से कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी छुटकारा मिलता है।

सेब का जूस पीने से फायदे – Benefits Apple Juice
सेब में बहुत से जरुरी पोषण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिये अति आवश्‍यक हैं। कई लोगों को सेब की बजाए उसका जूस पीना ज्‍यादा पसंद होता है। अगर आप रोजाना एक सेब नहीं पा रहे हैं तो उसका रस निकाल कर जरुर पियें। आप इसे चाहे साबुत ही खाएं या फिर चाहे इसका जूस निकाल कर पियें, उसके पोषण में कोई कमी नहीं आएगी।

एक गिलास सेब का जूस पीने से शरीर में vitamin, minerals and anti oxidant की कमी पूरी होती है। इसमें बिल्‍कुल भी cholesterol problem नहीं होती जिस कारण यह सबसे उपयुक्‍त फल माना जाता है। आप को रोजाना break fast में एक गिलास सेब का रस जरुर पीना चाहिये। अगर आप को इसके स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के बारे में पता चल जाए तो आप इसे कभी भी नज़रअंदाज नहीं कर पाएंगे। अब आइये जानते हैं सेब के जूस पीने के फायदे क्‍या हैं!
हृदय को स्‍वस्‍थ बनाएं – Apple Benefits for Heart
सेब के अंदर एंटीऑक्सीडेंट्स – पॉलीफिनॉल और फ्लेवोनॉयड्स होते हैं जो दिल के लिये अच्‍छे माने जाते हैं। इसके अलावा इसमें पोटैशियम भी होता है जो कि हृदय के लिये काफी फायदेमंद मिनरल है।


अस्‍थमा से बचाए – Apple Benefits in Asthama
सेब में फ्लेवोनॉयड होता है जो कि अस्‍थमा से बचाव करता है। यह फेफड़ों को मजबूत बनाता है और उसे सही रूप से काम करने में मदद करता है।

लीवर साफ करे – Apple Benefits for Liver
सेब में क्षारीय तत्‍व होता है जो कि लीवर से विनाशकारी विषाक्त पदार्थों को निकालता है। सेब के छिलके में पैक्‍टिन होता है जो कि पाचन क्रिया को दुरुस्‍त करता है।

कोलेस्‍ट्रॉल कम करे – Apple Benefits For Cholesterol
शरीर में Bad Cholestrol होने की वजह से हृदय की तमाम बीमारियां होती हैं। सेब के रस को पी कर आप कोलेस्‍ट्रॉल की बीमारियों से दूर हो सकते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाए – Apple Benefits for Bones
सेब के रस में विटामिन सी, आयरन, बोरोन आदि होते हैं जो कि एक साथ मिल कर हड्डी मजबूत बनाते हैं।

प्रतिरक्षा प्रणाली को मजूबत बनाए – Apple Benefits in immune system
सेब के रस में ढेर सारा विटामिन सी होता है जो कि प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। साथ ही शरीर को बैक्‍टीरिया और कीटाणुओं से लड़ने में मदद करता है।


कैंसर से रोकथाम – Apple Benefits in Cancer
सेब का जूस हमें ट्यूमर और कैंसर से बचाता है, जिसमें खासतौर पर वह हमें फेफड़ों के कैंसर से बचाता है।

कब्‍ज से भी बचाए – Apple Benefits for Constipation
सेब में सोरबिटॉल होता है जो कि कब्‍ज से राहत दिलाता है।

सेब खाने से त्वचा और सौंदर्य लाभ – Apple Benefits for Skin
इसका रस बालों और त्‍वचा के लिये काफी फायदेमंद है। इसका रस खुजली, सूजन, फटी त्‍वचा और झुर्रियों के इलाज में प्रयोग किया जाता है। बालों में रूसी दूर करने के लिये उस पर सेब का रस लगाएं और फिर घंटो के बाद बाल धोएं।

आंखों की रौशनी बढ़ाए – Apple Benefits for Eyes
सेब के रस में विटामिन ए होता है जो कि आंखों की रौशनी बढाने में मददगार है। इसके अलावा यह आंखों के अन्‍य रोगों से भी छुटकारा दिलाता है।

Comments

Latest News

सच्चिदानंद रूपाय विश्वोत्पत्यादिहेतवे! तापत्रय विनाशाय श्री कृष्णाय वयं नम: !! sachidananda rupaya

तू लाख भुला कर देख मुझे मैं फिर भी याद आऊंगा तू पानी पी पी के थक जाएगी मैं हिचकी बन बन के सताऊंगा

10,000 BC (2008) (In Hindi)